गोंडा में बिकते हैं थाने : बृजभूषण
गोंडा : मंडल मुख्यालय पर धरना दे रहे कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने पुलिस प्रशासन पर हल्ला बोला।
गोंडा : मंडल मुख्यालय पर धरना दे रहे कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने पुलिस प्रशासन पर हल्ला बोला। उन्होंने खुले तौर पर आरोप लगाया कि जिले में पुलिस थाने बिक रहे हैं, जो जितनी रकम देता है, उसकी पोस्टिंग उस हिसाब से कर दी जाती है।
बुधवार को मंडल मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरने में सांसद ने आरोप लगाया कि सिपाही की पोस्टिंग के लिए 20 हजार, दीवान के लिए 25 हजार, थानाध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपए का रेट है। सबसे ज्यादा मांग नवाबगंज थाने के लिए है, यहां का रेट पांच लाख रुपए निर्धारित है। सांसद ने यह भी कहा कि जिले के विभिन्न थानों में एक मंत्री के करीबियों को थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है, जो मंत्री के इशारे पर उनके राजनीतिक विरोधियों का शोषण कर रहे हैं। सांसद ने पुलिस प्रशासन को सुधरने की नसीहत दी।