विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से दो की मौत, दस बीमार

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 11:27 PM (IST)

News Article Hero Image

गोंडा): गांव में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। कई अब बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मामला ब्लॉक हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम गौरवाखुर्द के मजरा बरईन पुरवा का है। यहां गुरुवार को अंगनू के परिवार में डायरिया ने पैर पसार लिया। इसके चपेट में अंगनू (50), पत्‍‌नी फूलन देवी (45) व पुत्री शांती देवी आ गयी। इन तीनों को उल्टी दस्त आने लगा। देखते ही देखते गांव में करीब दस लोग इस बीमारी की चपेट में आ गये। शनिवार की देर शाम अंगनू व रामा देवी (35) पत्‍‌नी गूदी की मौत हो गयी। वहीं अंगनू की पत्‍‌नी फूलन देवी व पुत्री शांती (25) की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इसमें फूलन देवी को सीएचसी हलधरमऊ के डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। मालती देवी (45), राम चरन (28), नगरा (16), प्रीती (6) पुत्री बाउर, सुंदरा 60 पत्‍‌नी रामेश्वर एवं पारो (60) पत्‍‌नी राजाराम और शांती देवी का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ मरीज निजी अस्पताल में भी भर्ती हैं। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। पूरे गांव में दवाओं का छिड़काव करवाया और दवाइयां बांटी हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि उनके यहां केवल एक ही मरीज आया, जिसका इलाज करके शनिवार को घर भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त कहते हैं कि गांव में दवा का छिड़काव व दवा के लिए टीम भेजी गई है। उन्होंने दो लोगों की मौत हो गयी है, कुछ लोग बीमारी से पीड़ित हैं जिनका इलाज करवाया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर