विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी दस्त की चपेट में आने से नौ भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 09 May 2013 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2013 10:23 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण कार्यालय, गोंडा : गर्मी का प्रकोप शुरु होते ही उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि होनी शुरु हो गई है। गुरुवार को उल्टी दस्त के नौ मरीज भर्ती हुए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड बच्चों से भर गया है। इसमें निमोनिया, उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित शामिल है। धानेपुर गांव निवासी संतोष का सात वर्षीय पुत्र गोविंद, तरबगंज गढ़ी गांव निवासी महेश कुमार को 15 वर्षीय पुत्र विष्णु, राजामुहल्ला निवासी सुरेश की दस वर्षीया पुत्री संजना, परसपुर के पूरे लक्षन गांव निवासी हरिशंकर का दस माह का पुत्र देवा, इटियाथोक खंभरिया गांव निवासी रामकृष्ण का सात माह का पुत्र अरुण कुमार, कोतवाली देहात के भगहरबुलंद गांव निवासी रामधीरज का दो माह का पुत्र जसवंत लाल, मुण्डेरवा कला गांव निवासी बृजनाथ का डेढ़ वर्षीय पुत्र गुलसन, इटियाथोक के मैरुपुर गांव निवासी कयामत अली का सात माह का पुत्र शमशाद, वजीरगंज के करदन गांव निवासी सतवंत एक वर्षीय शिप्रा व रेहरा के गजपुरग्रंट गांव निवासी फरियाद का नौ माह का पुत्र आफताब आलम उल्टी दस्त से बीमार है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.घनश्याम गुप्त का कहना है कि इनमें दो बच्चों की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि फरेंदा शुक्ल परसा निवासी आठ वर्षीय गुलशन की तबियत ठीक हो गई है। उन्होंने बच्चों के खानपान में सतर्कता व धूप से बचाने की अपील की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर