विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से गई एक और जान

By Edited By:
Published: Thu, 03 Jan 2013 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2013 10:10 PM (IST)

News Article Hero Image

गोंडा: तीन दिन बाद गुरुवार को एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा। इस कारण ठंड बढ़ गई। बुधवार रात एक युवक की ठंड से मौत की भी खबर है। जिले भर में अलाव कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के परसपुर अहेलवा गांव निवासी शिवशंकर (30) की ठंड से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बुधवार को गन्ना छील रहा था। पेट में दर्द हुआ उल्टी के बाद उसकी मौत हो गई। तहसीलदार श्रीनेत ने बताया कि नायब तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। बीते तीन दिनों से लोग राहत महसूस कर रहे थे। मौसम साफ था। नए साल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। लोग धूप का आनंद ले रहे थे। बुधवार की शाम अचानक पछुआ हवा चलने लगी। गुरुवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। लोग ठंड से ठिठुरने को विवश रहे। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अलाव न जलने से लोग ठिठुरने को विवश रहे। प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। अधिकारी सच जानने के लिए सड़कों पर निकलना नहीं चाह रहे हैं। कागजों में ठंड के सारे इंतजाम पूरे कर शासन को गुमराह किया जा रहा है।

थोड़ी गर्मी ले ली जाए

गोंडा : अलाव न जलने से लोग ही नहीं पशु भी बेहाल हैं। धुआं देखते ही पशु भी अलाव के किनारे ठंड से निजात पाने की होड़ में जुट जाते हैं।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

गोंडा : गुरुवार को कोहरे ने ट्रेनों व वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दी। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। आधा दर्जन ट्रेने दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। रोडवेज बसों पर भी इसका प्रभाव पड़ा। कानपुर, लखनऊ व फैजाबाद जाने वाली बसें बिलंब से रवाना हुई। दिन भर कोहरा छाया रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर