विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरडीहा भूसहुला मार्ग की दशा बेहाल

By Edited By:
Published: Sun, 19 Feb 2017 05:55 PM (IST)

लौवाडीह (गाजीपुर) : खरडीहा से भुसहुला संपर्क मार्ग की दशा अत्यंत खराब है। केवल कंकड़, पत्थर और गड्ढे

खरडीहा भूसहुला मार्ग की दशा बेहाल
खरडीहा भूसहुला मार्ग की दशा बेहाल

लौवाडीह (गाजीपुर) : खरडीहा से भुसहुला संपर्क मार्ग की दशा अत्यंत खराब है। केवल कंकड़, पत्थर और गड्ढे ही दिखाई देते हैं। जिस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। वर्ष 2013 में आयी बाढ़ के बाद मरम्मत कार्य हुआ था लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। खरडीहा, ज्ञानपुर, भुसहुला, चरखा के लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं। इस पर चार पहिया वाहन से आना-जाना लोग पसंद नहीं करते हैं। चुनाव काफी नजदीक आ गया है और इस सड़क के माध्यम से कई बूथों पर जाना होगा। पो¨लग पार्टियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।