विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार गांव के 149 हैंडपंपों में 74 का पानी प्रदूषित

By Edited By:
Published: Fri, 17 May 2013 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2013 09:22 PM (IST)

News Article Hero Image

मरदह (गाजीपुर) : स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग दूषित जल का सेवन कर रहे हैं। जल परीक्षण में इसका खुलासा हुआ है।

चार गांवों में लगे 149 में 74 हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। सफाईकर्मी मोतीलाल ठाकुर, अनिल कुमार के पारा, चांदपुर मदनपुर व सैय्यद मोहम्मद चक गांव में जल परीक्षण किया। 95 में 40 हैंडपंपों का पानी दूषित व कीटाणुजनित है। इसी क्रम में सफाईकर्मी रमाकांत ने रोजगार सेवक संग 54 हैंडपंपों का जल परीक्षण किया जिसमें 34 का पानी पीने योग्य नहीं है। इस परीक्षण में हार्डनेस, क्लोराइड, आयरन, फ्लोराइड, नाइट्रेट, क्लोरीन व पीएच आदि तत्वों की जांच की गई। नाईट्रेट की अधिकतम मात्रा सामान्य तौर पर प्रदूषण की सूचक है। इससे बच्चों में मैथमेग्लोबिनिया या ब्लू बेबी बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर