विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

By Edited By:
Published: Tue, 03 Jun 2014 11:35 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जासं, वैशाली : वैशाली सेक्टर एक स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुखार से पीड़ित महिला का आपरेशन किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसएचओ इंद्रापुरम राशिदअली ने बताया कि परिजनों ने अभी लिखित में शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सिकंद्राबाद निवासी कमलेश गोयल (47) को नौ मई को उनके परिजनों ने किडनी में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उनका लगातार उपचार चल रहा था। कमलेश की बेटी दीपिका का आरोप है कि मंगलवार को चिकित्सकों ने कमलेश का आपरेशन कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कमलेश को बुखार था यह बात चिकित्सकों को बताई भी थी। उसके बावजूद चिकित्सकों ने उसका आपरेशन कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।