विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुधावली में बुखार से पांच की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 05 Nov 2015 07:32 PM (IST)

फीरोजाबाद, (सिरसागंज) : गांव रुधावली का माहौल इन दिनों बदला हुआ है। घर- घर बिछी चारपाईयों पर किसी का

News Article Hero Image

फीरोजाबाद, (सिरसागंज) : गांव रुधावली का माहौल इन दिनों बदला हुआ है। घर- घर बिछी चारपाईयों पर किसी का पुत्र लेटा हुआ है तो किसी पर मां। उन्हें बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। तीमारदारों की आंखों में दहशत है। बुखार के कारण बुधवार तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। गुरूवार को भी एक युवक ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

गांव में इस अजीब बुखार ने एक महीना पहले पैर पसारना शुरू किए थे। पहले एक दो लोग बुखार की चपेट में आए तो उन्होंने अपने अपने स्तर से इलाज कराया। इसके बाद भी मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती गई। ग्रामीणों की मानें तो पिछले 20 दिनों में ज्योति (35) पत्नी कैलाश चंद्र, गुड्डी (2) पुत्री रतन ¨सह, शारदा देवी (58) पत्नी विजय ¨सह और रघुराज ¨सह (60) पुत्र महावीर ¨सह की मृत्यु इसी बीमारी के कारण हो गई। गुरूवार को राजीव के 20 वर्षीय पुत्र विवेक ने भी आगरा में दम तोड़ दिया। दोपहर को उसका शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव एकत्र हो गया।

ग्रामीणों को समझ आ गया कि रहस्यमयी बुखार ही उनकी जान का दुश्मन बना हुआ है। ग्रामीण अब 100 से अधिक उन मरीजों को लेकर ¨चतित हैं, जो अब भी इस बुखार की चपेट में हैं। कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गुरूवार को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दी तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। दोपहर को मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र से डा. आरबी ईखौर के नेतृत्व में एक टीम गांव में पहुंची और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। शाम को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भरत सोनकर भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी हैं चपेट में

गांव में इस समय मोनपाल (28), गोपाल (15) पुत्रगण गंगाराम, दीपिका (26), सौरभ (18) पुत्र नरेंद्र ¨सह, नीरज (38) पत्नी ब्रजेश कुमार, प्रभा (48) पत्नी डिप्टी ¨सह, लोकेंद्र (25) नवरत्न ¨सह, महेंद्र ¨सह (42) ध्यान पाल ¨सह, वैभव (12) पुत्र अवनीश, विपिन कुमार (26) श्याम ¨सह, कमला देवी (45) पत्नी रतन ¨सह, मोनू (28) पुत्र सच्चे, तनू (26) पुत्र दिनेश ¨सह, अभिनय (24) पुत्र सतेंद्र ¨सह, लकी (15), अभिषेक (12) पुत्र अनिल कुमार, नीलम (35) पत्नी स्वदेश कुमार, करिश्मा (6) पुत्री वीर कुमार, राम कुमार (30) पुत्र सोबरन ¨सह, सूरज (18) पुत्र प्रेमपाल, विपिन (45) पुत्र वीरपाल, शशि प्रभा (38) पत्नी विजय ¨सह, राधा (3) पुत्री धीरज कुमार, सविता (28) पत्नी दिलीप कुमार और राजवीर ¨सह (55) पुत्र रघुवर दयाल सहित दर्जनों बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग बुखार की चपेट में हैं।

गांव में कराई फो¨गग

ग्रामीणों जिस बुखार की चपेट में हैं वह वायरल है या मलेरिया यह अभी तय नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बतौर गुरूवार की शाम गांव में फो¨गग कराई।

95 लोगों को है बुखार

हमने गांव का जायजा लिया है। वहां पूरी एक टीम लगी हुई है। पहले दिन 16 स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी गई हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि कौन सा बुखार है। गांव में 95 ग्रामीण बुखार की चपेट में मिले। उन्हें दवाएं दी गई हैं। फिलहाल फो¨गग करा दी है। शुक्रवार को एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। चिकित्सक दल 3-4 दिन तक लगातार काम करेगा। जिस युवक की मौत हुई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह मथुरा में पढ़ता था। इसलिए अभी ये कहना मुश्किल है कि उसकी मौत बुखार के कारण हुई है।

डा. भरत सोनकर

मुख्य चिकित्साधिकारी।