ट्रेन की चपेट में आई पुलिसकर्मी की पत्नी, गंभीर
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : पुत्री की शादी की तैयारियों के सिलसिले में शिकोहाबाद जा रही महिला ट्रैक
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : पुत्री की शादी की तैयारियों के सिलसिले में शिकोहाबाद जा रही महिला ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस की आपातकालीन एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से आगरा रेफर किया गया है। हादसा की खबर के बाद घर में शादी की तैयारियां थम गईं।
पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी गजेंद्र ¨सह मुख्यालय के सामने दबरई गांव में महेंद्र ¨सह के मकान में किराए पर रहते हैं। महेंद्र ने अपनी पुत्री कल्पना का रिश्ता तय कर दिया है। अप्रैल माह में शादी है। परिवार में पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे गजेंद्र की पत्नी कमलेश किसी कार्य से शिकोहाबाद जाने को घर से निकली थीं। उनके मकान के सामने रेलवे लाइन गुजर रही है। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहीं थी, कि तभी एकाएक ट्रेन की चपेट में आकर वह काफी दूर जा गिरीं। घटना की जानकारी होते ही अन्य लोगों की भीड़ लग गई। मकान स्वामी महेंद्र की पत्नी मीना ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस लाइन से एंबुलेंस पहुंची और घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आई। इमरजेंसी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया। हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीना ने बताया कमलेश की पुत्री कल्पना की अप्रैल माह में शादी है। पुत्री की शादी की तैयारियों के सिलसिले में वह शिकोहाबाद खरीदारी करने जा रही थीं। जैसे ही वह घर से निकल ट्रैक पर पहुंची, कि तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं।