विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं थम रहा डेंगू का कहर

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 09:05 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Oct 2013 09:09 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

फीरोजाबाद, (टूंडला): नगर व देहात क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप चरम पर है। गांव-गांव में लोग बुखार से पीड़ित हैं। अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे की तरफ से सार्थक प्रयास नहीं हो रहे। गांव आतीपुर के करीब आधा दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं।

तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव डेंगू की चपेट में हैं। थाना नारखी के गांव आतीपुर में अवधेश, अमित व लज्जावती समेत आधा दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव में मच्छर मार दवा का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है, लेकिन सच इससे कहीं जुदा है। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। नगर में भी फोगिंग के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है। यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो बीमारी विकराल रूप धारण कर लेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर