विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी बनी काल, दो की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2013 09:59 PM (IST)

News Article Hero Image

फिरोजाबाद/जसराना: तीन दिन से जारी कोहरे और शीत लहर दो जिंदगियों पर भारी पड़ी। जसराना में ठेल लगाने वाले युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं मटसैना में एक किसान की रात को खेत में पानी लगाते जान चली गई।

कसबा जसराना के मुहल्ला लोधपुरा निवासी 33 वर्षीय हरिओम वर्मा पुत्र अतर सिंह गजक और रेबड़ी की ठेल लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरूवार की रात 9 बजे करीव कस्बा के मैन चौराहे पर वह गजक बेच रहा था। उसी समय अचानक वह बेहोश होकर ठेल से जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में लोग उसे लेकर उसके घर पर छोड़ आए और आग लगाकर सिंकाई कराई। जिससे वह ठीक हो गया। शुक्रवार सुबह वह आठ बजे घर से चाय पीकर बाहर निकला ही था कि वह फिर से गिर पड़ा। उसके परिजन उसे उठाकर शिकोहाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर मटसैना के दतावली में कमलेश (30) पुत्र श्याम सिंह खेत में पानी लगा रहा था। तेज सर्दी और कोहरे के चलते उसे पानी लगाते में सर्दी ने जकड़ लिया, और उसकी मौत हो गई। उसके साथ पानी लगा रहे परिजनों ने जब कमलेश को जमीन पर पड़ा देखा तो उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया। परंतु कमलेश की तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

------

दो दिन बाद होनी थी पत्‍‌नी की डिलीवरी

जसराना: जिस नन्हे मेहमान के आगमन को लेकर हरिओम कितना खुश था। कल सांय को ही उसने अपनी मां से पत्‍‌नी के लिए अच्छे अच्छे पकवान बनाने को कहा था। उस नन्हें मेहमान को देखने से पहले ही वह इस दुनिया से रुखसत हो गया। रविवार को उसकी पत्‍‌नी की डिलीवरी होनी थी। इस आने वाले बच्चे से पहले ही हरिओम के दो बच्चे और थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर