विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से किशोर समेत तीन की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 03:02 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : संक्रामक बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शु

बुखार से किशोर समेत तीन की मौत
बुखार से किशोर समेत तीन की मौत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : संक्रामक बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पाइरेक्सिया (बुखार) से एक किशोर समेत तीन की मौत हो जाने से आम जनमानस में दहशत बढ़ गई है। हालांकि प्रभावित गांवों में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण टीम कैंप कर रही है, लेकिन उसके बावजूद घर-घर सर्दी, जुखाम, वायरल फीवर, मलेरिया व टायफाइड, सिर दर्द, पेटदर्द व उल्टी दस्त के सैकड़ों मरीज चारपाई पकड़े हुए हैं।

खागा कोतवाली के हरदों गांव निवासी 38 वर्षीय लाल मोहम्मद पुत्र लल्लू मुंबई में मजदूरी करते थे और एक माह पूर्व अपने गांव आए थे। हफ्ते भर से वह बुखार से ग्रसित थे। बेटे इरफान ने बताया कि सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर पैथालाजी में खून जांच कराई तो मलेरिया व टायफाइड निकला। जिस पर इलाज कराया जा रहा था कि देर रात पिता लाल मोहम्मद की मौत हो गई। हालांकि परिजन इलाज के अभाव के चलते मौत होने की बात कह रहे थे। हथगाम ब्लाक के निहालपुर मजरे गंगारामपुर गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश पुत्र अर्जुन को तेज बुखार चढ़ा था, जिसका इलाज परिजन कर रहे थे कि आकाश ने दम तोड़ दिया। घर में उसकी मां व बहन भी बुखार से पीड़ित हैं। हथगाम ब्लाक के कासिमपुर गांव 30 वर्षीय गर्भवती बीना देवी पत्नी रमेश कुमार की दोपहर तेज बुखार चढ़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि परिजन उसे सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकीय टीम ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजापुर गांव निवासी 16 वर्षीय साजन पुत्र कैलाश को दिमागी बुखार चढ़ जाने से उसे परिजन सीएचसी लेकर गए जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय के पुरुष वार्ड में संजय तिवारी -चित्रांशनगर कोतवाली, राजू -कलक्टरगंज व पंकज -गाजीपुर को उल्टी दस्त होने पर भर्ती कराया गया, जबकि सुनीता -विजयीपुर, सफलता - जाफरगंज, कमला देवी -फरसी, सियादुलारी - शहबाजपुर, फूलमती - प्रेमनगर सहिली, पूनम -आबूनगर कोतवाली, रामा -गाजीपुर, सुशीला -चंदीपुर हुसेनगंज, राम¨सह -मिश्रामऊ, राजेंद्र श्रीवास्तव -कल्यानीपुर हुसेनगंज, पवन कुमार -कुसुम्भी को पाइरेक्सिया बुखार के चलते भर्ती कराया गया। संक्रामक बीमारियों की हालत यह है कि सरकारी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल तक की ओपीडी में प्रात : 8 बजे से अपरांह 2 बजे तक मरीजों की खासी भीड़ उमड़ रही है। उधर असोथर थाने के बेसड़ी गांव में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण टीम ने डीडीटी का छिड़काव कराया और हरनवां गांव में चिकित्सकीय टीम पहुंचकर बुखार से पीड़ित 36 मरीजों को दवाईयां वितरित कर 20 मरीजों की खून जांच कर स्लाइड बनाई। इसी प्रकार मनावां, एमात, कंधिया गांव में दर्जनों ग्रामीण चारपाई पकड़े हुए हैं। हालांकि पीएचसी डाक्टर सत्यम गुप्ता का कहना था कि टीम भेजकर एंटी लार्वा पाउडर का छिड़काव करवाकर दवाईयां वितरित कराई जा रही हैं। कहा कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर व डायरिया से ग्रसित हैं।

..........

निहालपुर में घर-घर बीमार

खागा : निहालपुर के मृतक के परिवार में ही मां सुभद्रा देवी (45), भाई विकास (10), बहन महक (06) बीमारी की चपेट में आकर बिस्तर पर लेटे हुए हैं। बताते हैं मृतक का छोटा भाई जिला अस्पताल में भर्ती है। इसी प्रकार पड़ोस के रहने वाले अनिकेत (09 माह) पुत्र अंबोल, शिवानी (06) पुत्री अंबोल, विकास (05) पुत्र बचानी, सुरेंद्र कुमार (08) पुत्र बचानी, जगरनिया (70) पत्?नी सीताराम, नीरज (05) पुत्र संतोष कुमार, राजकली (40) पत्नी ठाकुर प्रसाद, सचिन (10) पुत्र राजेंद्र, खुशी (04) पुत्री छोटेलाल आदि कई लोग बुखार तथा उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। चिकित्सा अधीक्षक, हथगाम डा. एके ¨सह ने बताया कि बीमारी के बारे में शाम को सूचना प्राप्त हुई है। शनिवार को चिकित्सीय टीम गांव जाकर मरीजों का उपचार करेगी। साफ-सफाई के साथ ही नालियों में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय फीजिशियन अर¨वद सचान व डॉ. आरएन गुप्ता का कहना था कि बारिश के मौसम में गंदगी व चटक धूप के वजह से डायरिया व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा हुआ है इसलिए खानपान में बेहतर सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहा कि रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोए। सीएमओ डॉ. विनय पांडेय का कहना था कि जिन जिन गांवों में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं वहां पर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण टीम कैंप कर रही है।