विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक की मौत, गांवों में बढ़े मरीज

By JagranEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 03:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: गांव-गांव संक्रामक व मच्छर जनित बीमारियों का कहर कम होने का

बुखार से एक की मौत, गांवों में बढ़े मरीज
बुखार से एक की मौत, गांवों में बढ़े मरीज

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: गांव-गांव संक्रामक व मच्छर जनित बीमारियों का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। आलम यह है कि घर-घर बीमारी से चारपाई बिछी है। गुरुवार को यमुना किनारे के मुंजी कुंआ सरकंडी में बीमारी का कहर तेज हो गया। यहां बुखार से पीड़ित समर ¨सह के 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार की मौत हो गयी, जबकि आधा गांव उल्टी-दस्त और बुखार की बीमारी से परेशान है। सूचना के बाद भी यहां असोथर पीएचसी की टीम बीमारी के रोकथाम के लिए नहीं पहुंची। उधर बीमारी से घिरे जिले के डेढ़ दर्जन गांवों में टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा।

बीमारी की चपेट में जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव है। जिनमें सुजानपुर, बैरहणा, बाबातारा, विधातीपुर, रानीपुर, राशी का डेरा, बनपुरवा, विधातीपुर, कटरा, बेरूई, बेसड़ी, सरांय, सांतो लक्ष्मणपुर, एकारी, साई, बड़ाहार, मौहार, अलीपुर बीमारी से से जूझ रहे हैं। यहां प्रतिदिन स्वास्थ्य टीम के पहुंचने का निर्देश है। लेकिन गुरुवार को उपरोक्त किसी गांव में कोई भी टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप यह है कि टीम दो से तीन दिन में एक बार आती है और दो-दो खुराक दवा देकर चली जाती है। इससे न तो बीमारी ठीक हो रही है और न ही मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। ग्रामीणों इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय की है। उधर सीएमओ के निर्देश पर गांव गांव डेंगू व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता परक पत्रक बांटने का काम प्रारंभ हुआ है। सीएमओ ने बताया कि हमें ढाई लाख जागरूकता पत्रक शासन से मिले है। जिन्हें घर-घर बांटकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने से मुंजी कुंआ गांव के हाल बेहाल हो गए है। यहां करीब आधा गांव बीमार है। शिवकुमार 22 वर्ष, मोहनिया 36 वर्ष, गीता 07 वर्ष, ननकू चार वर्ष, श्याम आठ वर्ष की हालत गंभीर होने से निजी नर्सिंग होम से उपचार कराया गया।

.............

डेंगू के बारे में सामान्य जानकारी

-डेंगू के सबसे ज्यादा मामले बरसात के मौसम में उभरते हैं।

-डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है।

-डेंगू मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं।

-डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति को जल्दी होता है।

.............

डेंगू प्रभावित को यह होते लक्षण

-डेंगू के लक्षण तीन से 14 दिन में स्पष्ट होते हैं।

-तेज ठंड लगकर बुखार आना, सिर व आंखों के पीछे दर्द होना।

-शरीर व जोड़ों में दर्द व भूख कम लगना।

-उल्टी, दस्त, चमड़ी में लाल धब्बे आना

-गंभीर मामले में आंख, नाक आदि से खून आना।