विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीकाकरण से दो बच्चों की मौत, 23 बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 06:24 PM (GMT+05:30)

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: असोथर ब्लाक के मुत्तौर गांव में टीका लगने के बाद 23 बच्चे बीमार हो गए। टी

News Article Hero Image

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: असोथर ब्लाक के मुत्तौर गांव में टीका लगने के बाद 23 बच्चे बीमार हो गए। टीकाकरण के बाद एक शिशु की घर में मौत हो गई तो दूसरे बच्चे ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। 17 बच्चों को जिला अस्पताल में तथा एक बच्चे को निजी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बच्चों को गांव में स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखे गए है। उधर असोथर क्षेत्र के रतनतारा गांव में भी वैक्सीन लगने से तीन बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें भर्ती कराया गया। प्रयोग में लाई गई वैक्सीन का नमूना भर कर परीक्षण के लिए भेजा गया और वैक्सीन लाट को सील कर सूचना राज्य परियोजना को भेजी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने तीन घंटे तक बांदा सागर मार्ग जाम रखा। शाम को अपर निदेशक स्वास्थ्य इलाहाबाद मंडल डा. दिलीप रंजन (बाल रोग विशेषज्ञ )भी पहुंचे और बच्चों का परीक्षण कर उन्हें खतरे से बाहर बताया।

असोथर ब्लाक के मुत्तौर गांव में बुधवार को एएनएम कमलेश सक्सेना व आशा बहू बीना ने गांव में प्रतिरक्षण अभियान के तहत 22 बच्चों का टीकाकरण किया। जिसमें दिनेश पाल के 10 माह के पुत्र मुकेश की मौत बुधवार की रात घर में हो गयी और टीकाकरण से बीमार हुए रामू के दस माह के पुत्र आदर्श की मौत गुरुवार की सुबह कानपुर ले जाते समय हो गयी। टीकाकरण के बाद दो नवजात बच्चों की मौत से जिससे गांव में दहशत फैल गयी। धीरे-धीरे सभी बच्चे जिनका टीकाकरण हुआ था बीमार पड़ गए। टीका लगने के बाद बच्चे दस्त व बुखार से बीमार हो गए। बच्चों के एकाएक बीमार पड़ने से ग्रामीण उबल पड़े और करीब आठ बजे सुबह बांदा सागर मार्ग को जाम कर दिया। तीन घंटे जाम लगने से प्रशासन हिल गया। दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया। एसडीएम सदर विवेक श्रीवस्तव, कार्यवाहक सीएमओ एके मिश्र, डिप्टी सीएमओ एलआर सचान, असोथर एमओआईसी डा. पवन बाजपेई मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुलवाया। बीमार बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतक शिशुओं का पोस्टमार्टम कराया। घटना से सकते में आए सीएमओ ने असोथर स्थिति कोल्ड में वैक्सीन का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि 17 गांवों के लिए कोल्डचेन से वैक्सीन इश्यू की गई है। रतनतारा और मुत्तौर गांव से भी वैक्सीन की नकारात्मक सूचना मिली। मुत्तौर प्रकरण में प्रथम दृष्टया वैक्सीन में गड़बडी की आशंका है। फिलहाल जांच आने तक वह कुछ कह नहीं सकते।