विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया का प्रकोप बढ़ा : मासूम बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 22 Jun 2014 08:48 PM (IST)

News Article Hero Image

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : मौसम बदलने व दूषित खानपान से डायरिया व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। रविवार को एक मासूम बच्ची की डायरिया से मौत हो गई जबकि पुरुष अस्पताल के 118 बेड उल्टी दस्त के मरीजों से फुल हैं।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासिनी तीन वर्षीय सीफाबानों पुत्री शफीक अहमद गत चार दिनों से उल्टी दस्त में पीड़ित थी जिसे परिजनों ने गोपालगंज हास्पिटल में भर्ती कराया था। हालात गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया जिससे परिजन बेहाल रहे। इसी तरह दूषित खानपान व बदलते मौसम से उल्टी दस्त, वायरल फीवर, टायफाइड व मलेरिया के मरीज भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। चिकित्सक पवन बाजपेयी व डा. नलनीश पांडेय की सलाह है कि बच्चों के खानपान का विशेष रुप से ख्याल रखें, बासी भोजन कतई न करें और ताजा भोजन करने के पूर्व हाथ अवश्य धो लें। रात को सोते समय मच्छरदानी व मच्छर मारने के एल्कोहल का प्रयोग करें। घर के आस पास जलभराव न होने दें।

सीएमएस डा. ओपी द्विवेदी का कहना था कि मौसम बदलने से डायरिया व वायरल फीवर के रोगियों में इजाफा हुआ है लेकिन अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं।