विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से 1 की मौत, 25 बीमार

By Edited By:
Published: Fri, 30 May 2014 09:40 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : थरियांव थाने के टीसी गांव में दूषित खानपान से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि करीब 25 लोग डायरिया से पीड़ित हैं जिनमें कुछ को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है।

टीसी गांव निवासी रामलाल (45) गुरुवार को उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें शांतीनगर स्थित एक नर्सिग होम ला रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को शिवानी (07), खुशबू (03), रितेश (07), अनुज (10), सोनी देवी (25), रामप्रसाद (30), मनीष (10) समेत एक दर्जन डायरिया से ग्रसित हो गए जिन्हें सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। गांव के शिवसेवक ने बताया कि रामलाल की डायरिया से मौत हो चुकी है और गांव में दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित है। गांव में दो हैंडपंप लगे हैं लेकिन वह ठूठ हैं इसलिए ग्रामीण कुएं का पानी पी रहे हैं। अनुमान है कि कुएं का पानी संक्रमित है। बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सीय टीम शुक्रवार को गांव पहुंचकर कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दवाईयां वितरित की।

उधर इस बाबत सीएमओ डा. एमपी वर्मा व संक्रामक प्रभारी एलआर सचान से मोबाइल में सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सदर अस्प्ताल के इमरजेंसी चिकित्सक अनुपम मिश्रा व फार्मासिस्ट एपी प्रजापति का कहना था कि डायरिया से पीड़ितों के शरीर में पानी की कमी हो गई है जिन्हें भर्ती कर लिया गया है।

एक बेड में तीन-तीन मरीज

फतेहपुर : जिला चिकित्सालय के 118 बेड वाले पुरुष अस्पताल की हालत यह है कि एक बेड में तीन-तीन डायरिया पीड़ित मरीजों का इलाज हो रहा है। 24 घंटे बिजली मिलने से मरीजों को काफी राहत है। सीएमएस डा. ओपी द्विवेदी का कहना था कि निर्धारित बेड से अधिक मरीज आ गए हैं इस समय 140 के करीब मरीज हैं।