यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संक्रामक बीमारी से महिला की मौत

असोथर, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के छंगा का पुरवा मजरे कौंडर गांव में दूषित खानपान के चलते रहस्यमय बीमारी के कहर से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट ले जाकर भर्ती कराया गया है।
छंगा का पुरवा गांव में 55 वर्षीय महरजिया पत्नी बाबूलाल की बीमारी से शनिवार को मौत हो गई। उसके बाद रविवार को 20 वर्षीय दिलीप पुत्र क्षत्रपाल को तेज बुखार व उल्टी होने पर उसे कानपुर हैलट ले जाया गया। लोगों ने डाक्टरों को सूचना दी कि गांव में दूषित पेयजल व गंदगी से बीमारी फैल रही है। ग्राम प्रधान राजकुमार पाल का कहना था कि तो डेंगू की बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पीएचसी चिकित्सक केके सिंह ने कहा कि डेंगू की पुष्टि नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर स्लाइड बनवाई गई है। इक्का दुक्का लोग संक्रामक बीमारी से ग्रसित हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
