विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व प्रधान ने दलित को रायफल से पीटा

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 08:35 PM (IST)

News Article Hero Image

जाफरगंज, अंप्र : डीएम के हस्तक्षेप पर मिली प्रधानी से त्याग पत्र देने का दबाव बना रहे पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ प्रधान के जेठ व जेठानी को रायफल की बटों से घर में घुसकर पीटा। प्रधान की जेठानी ने थाने में पूर्व प्रधान व उसके अज्ञात 15 समर्थकों पर दलित उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में डीएम ने ग्राम पंचायत सदस्य रेखा देवी को कार्यवाहक प्रधान दिया था। तब से गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ सत्तार हुसेन ने प्रधान बनी रेखा से त्याग पत्र देने का दबाव बनाने के लिए उसके जेठ रामऔतार सोनकर पर दबाव बनाया। बात नहीं बनी तो पूर्व प्रधान ने रायफल व रिवाल्वर लेकर 15 लोगों के साथ घर में घुस आए। मारपीट कर गाली-गलौज किया। मारपीट की घटना के बाद जब थाने जाने लगे तो प्रधान और उसके साथियों ने रास्ता रोक लिया। किसी तरह से बचकर थाने पहुंची प्रधान की जेठानी तारावती ने पुलिस को घटना तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न एक्ट, घर में घुसकर मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शुभनारायण ने कहा कि पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ सत्तार के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर पूर्व प्रधान ने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है। ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर