यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीमारी का कहर, डेंगू से एक की मौत

फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता/ थरियांव : जानलेवा बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़ितों का इलाज होने के बाद भी जान सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव सनगांव खुमारी में बुखार ने हर परिवार को चपेट में ले लिया है।
शहर के महादेवन टोला में रहने वाले पूजा शर्मा (24) को डेंगू हो गया था। जिसके चलते उसे कानपुर के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। जिसने दम तोड़ दिया। अधिवक्ता अर्जुन सिंह यादव ने डीएम और पालिका चेयरमैन से मिलकर मुहल्ले में सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है।
उधर हसवा ब्लाक के गांव के गांव सनगांव खुमारी में संक्रामक बुखार ने लोगों को घर घर चारपाई पकड़ा दी है। गांव के पूर्व प्रधान राम सुमेर आदि का कहना है कि गांव में आधा सैकड़ा लोगों को बुखार है। किसी को मलेरिया तो किसी को टायफायड है। इलाज के बाद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. महेश यादव ने कहाकि जानकारी कराकर स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
