विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

े असोथर में डेंगू से एक की मौत, दहशत

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 09:43 PM (IST)

News Article Hero Image

असोथर, अप्र : थाना क्षेत्र के मनावां में बुखार से आठ मौतें होने के बाद अब डेंगू असोथर कस्बा भी पहुंच गया है। शनिवार को एक युवक की डेंगू के कहर से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

असोथर कस्बा निवासी 22 वर्षीय विनय मिश्रा पुत्र जगपाल बुखार से पीड़ित था जिसे परिजनों ने कानपुर हैलट में ले जाकर भर्ती कराया था जहां खून जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज दौरान शनिवार को विनय ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि इसके पूर्व कस्बा के केशन लोधी की परदेश से आते समय बुखार से मौत हो गई थी। कस्बा के चुनका झाल में विजयपाल की बुखार से मौत हो चुकी है। डेंगू व वायरल फीवर से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर