विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनावां गांव में बुखार रोगी बढ़े

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 09:41 PM (IST)

News Article Hero Image

असोथर, अंप्र: हसवा विकासखंड क्षेत्र के मनावां गांव में बुखार के रोगियों में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार कर रही है।

गंदगी, जलभराव व मच्छरों की भरमार से गांव में संक्रामक बीमारी फैली हुई है। घर-घर चारपाई पड़ी हैं। गुरुवार तक आठ लोगों का उपचार चल रहा था, शुक्रवार को रोगियों की संख्या में और इजाफा हो गया अब संख्या बढ़कर दस पहुंच गई है। गीता पुत्री केशनपाल व झूरी लाल मलेरिया से पीड़ित हैं। रोगियों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को जिला संक्रामक रोग नियंत्रण दल ने हसवा पीएचसी के डाक्टर आनंद व एमपीडब्लू वर्करों के साथ गांव में डेरा डाल दिए हैं तथा रोगियों का उपचार कर रहे हैं। रक्त पट्टिकाएं बनाई गई। नालियों में दवा का छिड़काव किया गया। हालांकि घरों व गलियों में छिड़काव नहीं किया गया। पीएचसी प्रभारी डाक्टर महेश कुमार ने कहा कि डेंगू से मौत हुई या फिर मलेरिया से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर