विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड का कहर, 10 ने तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Wed, 09 Jan 2013 01:10 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Jan 2013 01:11 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: मंगलवार को ठंड ने कहर बरपाया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 लोगों की मौत ठंड की चपेट में आने से और हो गई। अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 39 पहुंच गई है। जिले में मंगलवार को शीतलहर के चलते गलन रही। वहीं गाजीपुर और अमौली कस्बे में बर्फ गिरी है, इससे लोग और भी ठिठुरते रहे।

सदर तहसील के बुधइयापुर गांव की 45 वर्षीय महिला रजोली की, बड़ागांव मछरिया के 55 वर्षीय की छुर्रा ठंड से लगने से मौत हो गई है। असोथर कस्बे के 70 वर्षीय गजराज शौच के लिए जंगल गए थे, तभी उन्हें ठंड लग गई और उनकी मौत हो गई। इलाके के बिधातीपुर गांव के 22 वर्षीय ननकवा खेतों पर काम करने गए थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

खागा कोतवाली के एकडला गांव के 55 वर्षीय रतीपाल, हसवा ब्लाक के सिधवा गांव के 38 वर्षीय राम मिलन, गाजीपुर कस्बे का 18 वर्षीय युवक सूरज की सर्दी लगने से मौत हो गई। उधर गाजीपुर थाने के निधवा गांव की 35 वर्षीय सुनीता, थरियांव थाने के औरेई गांव के 30 वर्षीय राम प्रताप और असोथर थाने के सातोधरमपुर गांव के 50 वर्षीय मोतीलाल भी काल के गाल में समा गए।

जिले में मंगलवार को शीतलहर से गलन ज्यादा रही। उधर अलाव की व्यवस्था कम होने से लोग और भी बेहाल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जलवाए गए अलाव नाकाफी रहे। हालात यह रही गलन अधिक होने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। हालांकि दो-तीन घंटे के लिए धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस भी ली, लेकिन अपरान्ह 3 बजे से धूप गुम हो गई और उसके बाद भीषण शीतलहर ने लोगों को खूब परेशान किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर