विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 07:50 PM (GMT+05:30)

संवाद सूत्र, शमसाबाद : क्षेत्र के गांव बछलैया में बुखार का प्रकोप चल रहा है। रविवार को बुखा

बुखार से युवक की मौत
बुखार से युवक की मौत

संवाद सूत्र, शमसाबाद : क्षेत्र के गांव बछलैया में बुखार का प्रकोप चल रहा है। रविवार को बुखार से पीड़ित एक युवक की नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना के बावजूद दवा वितरण न करने का आरोप स्वास्थ्य विभाग पर लगाया।

गांव बछलैया निवासी संजय कुमार बाथम(45) को चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने आसपास के चिकित्सकों से उपचार कराया, हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद के एक नर्सिंगहोम में ले गए। वहां उपचार के दौरान शाम को संजय की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। ग्रामीणों ने बताया गांव में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन गांव में जांच व दवा का वितरण करने के लिए कोई टीम नहीं आई।