विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Nov 2017 03:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, कायमगंज : बुखार से पीडि़त बालक की मौत हो गई। सैफई के अस्पताल में उसका उ

बुखार से बालक की मौत
बुखार से बालक की मौत

संवाद सहयोगी, कायमगंज : बुखार से पीडि़त बालक की मौत हो गई। सैफई के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्राम अताईपुर जदीद निवासी राकेश राजपूत का पुत्र कमल (8) जो गांव के नव ज्योति शिक्षण संस्थान में कक्षा दो का छात्र था। तीन दिन पहले कमल को बुखार आने पर परिजनों वहीं एक झोलाछाप को दिखाया। पिता का कहना की दवा की पहली खुराक देने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह उसे तुरंत कायमगंज सीएचसी में लाए। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में भी बच्चे के हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सैफई ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गये। पिता के बताया कि झोलाछाप की गलत दवा से ही उसके बच्चे की हालत बिगड़ी।