यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच लोग आए डेंगू की चपेट में
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : लोहिया अस्पताल की पैथालॉजी में मंगलवार को बुखार पीड़ित 14 मरीजों की करा

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : लोहिया अस्पताल की पैथालॉजी में मंगलवार को बुखार पीड़ित 14 मरीजों की कराई गई डेंगू की जांच में पांच मरीज प्रारंभिक स्तर पर डेंगू से पीड़ित पाये गए। इनमें नवाबगंज क्षेत्र के दंपती सहित तीन परिजन भी शामिल हैं। आज मिले 5 मरीजों को मिलाकर लोहिया अस्पताल में अब तक 23 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
अस्पताल के फिजीशियन डा.अशोक कुमार ने ओपीडी में आये बुखार पीड़ित मरीजों में 14 के मंगलवार को रक्त नमूने पैथालॉजी में भिजवाकर डेंगू की जांच कराई। हाथीखाना फतेहगढ़ के देवेंद्र, कीरतपुर निवासी रोहित की 3 वर्षीय पुत्री गुनगुन, अस्पताल कर्मचारी राममोहन कटियार की 15 वर्षीय पुत्री रिया, रेलवे रोड निवासी टीटू सक्सेना के 7 वर्षीय पुत्र शिवांग, भटपुरा कमालगंज की प्रियंका, बजरिया निवासी कासिम की 10 वर्षीय पुत्री अंशिता, आजाद नगर नवाबगंज निवासी अखलेश की पत्नी रीना(27), उनके परिवारी सुखवीर (54), उनकी पत्नी श्रीदेवी(50), पंडाबाग की लाली बाथम, नवदिया के अमित, त्योरी इस्माइलपुर के दुष्यंत, सिरोली नवाबगंज के राजकिशोर तथा अताईपुर कायमगंज की नन्हीं देवी के ब्लड की जांच लैब टेक्नीशियन सतीश सागर, रमेश बाबू गुप्ता व जीपी वर्मा ने की।
सूत्रों के अनुसार नवाबगंज क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुखवीर, उनकी पत्नी श्रीदेवी, परिवारी रीना, सिरोली निवासी राजकिशोर तथा रेलवे रोड निवासी बालक शिवांग सक्सेना के एलाइजा टेस्ट में उन्हें मलेरिया के साथ प्राइमरी स्टेज के डेंगू की पुष्टि हुई।
बुखार से पीड़ित चार मरीज लोहिया में भर्ती
लोहिया अस्पताल में विलंब से ओपीडी पहुंचे बुखार पीड़ित चार मरीजों के रक्त की जांच न हो पाने से फिजीशियन ने उन्हें भर्ती कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव चकरपट्टी निवासी मुन्ना की पत्नी रजीना(40) को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला दुर्गू राजाराम की पत्नी राजनश्री(50), शाहजहांपुर जनपद के कस्बा व थाना मिर्जापुर निवासी संजीव(20), जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ निवासी अभिषेक (20) को फिजीशियन डा.अशोक कुमार ने ओपीडी में देखकर भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि मरीज बुखार से पीड़ित हैं। उनके रक्त की कल जांच कराई जायेगी।
