यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से युवक की मौत
कायमगंज, संवाद सहयोगी : कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बांकेलाल के 32 वर्षीय पुत्र दीपू की बुखार स

कायमगंज, संवाद सहयोगी : कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बांकेलाल के 32 वर्षीय पुत्र दीपू की बुखार से मौत हो गयी। परिजनों ने डेंगू की आशंका जतायी। दीपू दिल्ली में काम करते थे। 3 दिन पूर्व उन्हें दिल्ली में बुखार आ गया तो वह घर चले आये। यहां एक प्राइवेट डाक्टर से इलाज होता रहा। जांच में मलेरिया पॉजटिव निकला और प्लेटलेट्स का कम हो जाना भी बताया गया। दवा से कोई लाभ नहीं हुआ। सोमवार को उनकी मौत हो गयी।
वहीं क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 42 वर्षीय मनमोहन को सीएचसी लाया गया। प्राइवेट पैथालॉजी की जांच में उनके 67000 प्लेटलेट्स की रिपोर्ट मिली। परिजनों ने उनके डेंगू होने की आशंका जतायी। इस पर सीएचसी से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। फार्मासिस्ट मुरारी यादव ने बताया मरीज के परिजन बाहर इलाज कराने के इरादे से रिफर करा ले गये।
