विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न में मुकदमे का आदेश

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 01:21 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 01:22 AM (IST)

News Article Hero Image

फर्रुखाबाद, हमारे प्रतिनिधि: बेगार न करने की रंजिश में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, दलित उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एसीजेएम ने नवाबगंज थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी युवक ने न्यायालय में दिए प्रार्थना में कहा कि बेगार न करने की रंजिश में गांव के शिवराम सिंह ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ने उसकी पत्नी को अगवा कर बंधक बना लिया। दिल्ली में रखकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। आरोपी जितेंद्र सिंह ने उससे कहा कि अपना मकान व जमीन उसके नाम कर दे तो वह उसकी पत्नी को वापस कर देगा। थाने में शिकायत करने पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसी बीच 20 अक्टूबर 2013 को उसकी पत्नी बेहोशी हालत में घर के बाहर मिली। उसने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया था। वहां ले जाकर बच्चों की हत्या कर देने की धमकी देकर बंधक बनाकर रखा और जाति सूचक गालियां देता रहा और दुष्कर्म किया। शिकायत थाने में की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ नवाबगंज थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर