विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलू नगला में डायरिया से दो दर्जन लोग बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 13 Jun 2013 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

शमसाबाद, अंप्र : कटरी क्षेत्र के गांव मलू नगला में व्याप्त भीषण गंदगी के चलते डायरिया फैल जाने से दो दर्जन लोग बीमार हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया।

गांव के लोगों का आरोप है कि भीषण गंदगी व्याप्त होने से डायरिया फैला है। कई बार प्रधान से गांव में सफाई कराने को कहा गया, लेकिन सफाई कर्मी नहीं आया। गांव में अरुणा देवी(25) पत्नी सुखवीर, विशुना देवी(36) पत्नी वेदराम, कमला देवी पत्नी जसराम, श्याम सिंह(24), प्रीति(7), मुकेश(15), रिंकू(17) सहित दो दर्जन से अधिक लोग दस्त, पेट दर्द, बुखार आदि से पीड़ित हैं। उनका शमसाबाद व क्षेत्र के डाक्टरों के यहां उपचार कराया जा रहा है।

फैजबाग चिकित्साधिकारी डा.प्रभात वर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर पीड़ित 22 लोगों को दवाइयां वितरित कराई गई हैं। ग्रामीणों को उबला पानी पीने की सलाह दी गई है। गांव में भीषण गंदगी होने से बीमारी फैली है। वहां दो एएनएम उर्मित गुप्ता व रंजना की ड्यूटी लगा दी गई है, वह प्रतिदिन की रिपोर्ट देंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर