विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेत की रखवाली करते ग्रामीण की ठंड से मौत

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jan 2013 01:55 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Jan 2013 01:57 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

फर्रुखाबाद, संवाददाता : अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर में खेत की रखवाली करने गए 40 वर्षीय ग्रामीण गोपाल सिंह की ठंड लगने से मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

अमैयापुर निवासी मुन्नू सिंह ने थाने में सूचना दी कि उनका छोटा भाई गोपाल 20 जनवरी की रात गांव में खेत की रखवाली करने गया था। 21 जनवरी की सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी छानबीन शुरू की। उसका शव सतीश चन्द्र के खेत में मिला। गोपाल स्मैक पीने का लती था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डा.अनुज त्रिपाठी ने गोपाल की मौत की वजह शीत लहर की चपेट में आना बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर