विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने ली दो की जान, दर्जनों बच्चे बीमार

By Edited By:
Published: Fri, 08 Aug 2014 12:10 AM (IST)

News Article Hero Image

जानाबाजार (फैजाबाद): दर्जनों गांवों में संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिया है। इसके चलते सैकड़ों लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। एक बच्ची सहित अधेड़ की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है। अभी तक गांव में कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज, नवीन स्वास्थ्य केंद्र पछियाना की ग्राम पंचायत जानाबाजार, खजुरीपुर, बूटापुर, बढ़ैया, मनियारपुर, बसंती का पुरवा, पछियाना, तिवारी का पुरवा, इन्टी, थरियाकला, कटौना, रौहारी आदि गांव के पुरवों में लोग तेज बुखार व सर्दी जुकाम से पीड़ित हैं।

बताया जाता है कि खजुरीपुर के राजेंद्र सिंह की पुत्री चम्पी (पांच वर्ष) की मौत मंगलवार को तेज बुखार के चलते हो गयी इसी गांव में दर्जनों अन्य बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह पछियाना के तिवारी का पुरवा में अलगू प्रजापति (50) की भी मौत मंगलवार को हो गयी। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंसारी अली को दी इसके बावजूद कोई स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची अधीक्षक ने पूछने पर कहा दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम भेजी गयी है। लोग मजबूरन प्राइवेट चिकित्सकों का चक्कर लगा रहे हैं।