विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड लगने से एक की मौत, दिन में राहत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 11:34 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Jan 2013 11:35 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

फैजाबाद, ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना पूराकलंदर अंतर्गत पूरे भामा निवासी जय राम यादव पुत्र शिव करन यादव की शनिवार को दिन में मौत हो गई। वहीं शनिवार को सुबह से आसमान में घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ हुआ और दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार शनिवार को पूर्वी दिशा से हवाएं चलने की वजह से कोहरा छाया। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रविवार से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा और मौसम साफ होगा। प्रो. त्रिपाठी के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात का तापमान स्थिर बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्यिस रहा। यह सामान्य स्तर पर है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। सापेक्षिक ंआ‌र्द्रता अधिकतम 97 व न्यूनतम 52 फीसदी रही।

.............

ऊनी वस्त्र देने की मांग

फैजाबाद : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय व जिला मंत्री आलोक तिवारी ने जिलाधिकारी फैजाबाद को पत्र लिखकर छात्रों को ऊनी वस्त्र देने की मांग की है।

पत्र में लिखा गया है कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन कर रहे कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र, साल, स्वेटर, मफलर व टोपी की व्यवस्था कराई जाए व उन्हें सुरक्षित व्यवस्था की जाए।

..........

बांटे गए कंबल

कुमारगंज : उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर कंचनराम द्वारा उपलब्ध कराया गया 25 कंबल ग्रामसभा चौधरीपुर के निराश्रित व गरीब वर्ग में डॉ. अरविंद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार शुक्ल के सहयोग से प्रधानाचार्य विजयपाल चौरसिया द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर अमर बहादुर, कुंवर बहादुर, दान बहादुर, राहुल, दयानंद पांडेय, राजकिशोर आदि उपस्थित रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर