यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड कंपा रही हाड़-मांस, जारी है मौतों का सिलसिला

फैजाबाद, हाड़ व मांस को कंपा रही ठंड से अभी निजात मिलता नजर नहीं आ रहा है। ठंड से मौतों सिलसिला भी जारी है। बीकापुर में दो और मौतों की खबर है। जिले में अब तक ऐसी मौतों की संख्या 13 बताई जा रही है। प्रशासन किसी ऐसी मौत को नकार रहा है। सोमवार को थोड़ी देर की हल्की धूप के बाद शाम को गलन बढ़ गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड से बचने के लिए शहरी क्षेत्र में इंतजाम तो हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में नाकाफी नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी तिवारी ने मिल्कीपुर व बीकापुर तहसीलों में अलाव व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों अलाव की व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।
संवादसूत्र बीकापुर के मुताबिक बीकापुर बाजार के भरतराम पांडेय (55) व सेमरा हरिंग्टनगंज गजराज यादव (60) की ठंड लने के मौत हुई है। बीते सप्ताह में शहर के शाहजहांपुर मुहल्ले के बब्लू (40) व लियाकत हुसैन (45) की ठंड मौत से हुई है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला, बड़ागांव बरईपारा की एक साल की लड़की सोनी व कोंछा बाजार मोतीलाल (45) की मौत ठंड से हो चुकी है।
जिले में कोहरा व बादल दोनों का हमला हो रहा है। सुबह कोहरे ने लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर बाद धूप निकलने ने थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही वातावरण में दोबारा गलन घुल गई।
---------------
अलाव के लिए तीन लाख और मिले
फैजाबाद : प्रशासन की मांग पर शासन ने तीन लाख रुपए अलाव व्यवस्था के लिए अतिरिक्त रकम दिया है। इस रकम से एक लाख रुपए सदर तहसील व 50-50 हजार रुपए अन्य तहसीलों को दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन ने सभी बड़े दुकानदारों, पेट्रोल पंप के संचालकों, राम लीला कमेटियों व अन्य से संस्थानों या दुकानों के निकट अलाव जलाने का आग्रह किया है।
--------------
कंबलों की सौगात
फैजाबाद : ठंड से कांप रहे लोगों के लिए कंबलों की सौगात हो गई है। बात बस जरूरतमंद लोगों को तक इसके पहुंचने का है। प्रशासन की ओर से 1030 सरकारी कंबलों का वितरण किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से 1030 सरकारी कंबलों का वितरण किया जा चुका है। बाकी कंबल उद्यमियों, व्यवसाइयों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि से कराया गया है। केएम सूगर मिल ने 400, रौजागांव सूगर मिल ने 300, यशपेपर मिल ने 200, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से 200, व्यापार संगठन, रोटरी क्लब, मेडिकल शाप एसोसिएशन की ओर से 50-50 कंबल वितरित किए जा रहे हैं।
मिल्कीपुर संवाद सूत्र के मुताबिक विकास खंड मिल्कीपुर अंतर्गत ग्रामसभा महुलारा में समाजसेवी रामअवध ने ठंड पीड़ित 50 परिवारों को कंबल वितरित किया। ग्राम प्रधान गंगाराम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मचंद यादव आदि मौजूद रहे।
-------------------
नही जले अलाव
बाबा बाजार (फैजाबाद):तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जलवाये गये अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। लगभग एक लाख की आबादी वाले रुदौली कस्बे में जहां 60 स्थानों पर अलाव जल रहे है। वहीं लगभग चार लाख आबादी वाले ग्रामीणों क्षेत्रों में तहसील प्रशासन द्वारा मात्र दस स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई है।
क्षेत्र के सैदपुर, बाबा बाजार, बिगिनिया पुल, भक्त नगर, मवई, दुल्लापुर, पटरंगा, शुजागंज, भेलसर, तहसील सहित दस स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गयी है। सैदपुर के पवन पाण्डेय, बाबा बाजार के महेन्द्र पांडेय, पटरंगा के अनिल श्रीवास्तव, भक्तनगर के आशाराम का कहना है कि गीली लकड़ी जलने के बजाय सुलग रही है। अधिकांश स्थानों पर अलाव जले ही नही। सपा नेता सुरेन्द्र शर्मा दिप्पन की शिकायत नेवरा, ऐहार, नरौली, उमापुर, इमिलडिहा, रानीमऊ चौराहा आदि प्रमुख कस्बों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही है। नायब तहसीलदार राजितराम गुप्ता का कहना है कि जिन स्थानों के नाम पहले से सूची में दर्ज थे उन्ही जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गयी है।
संवाद सूत्र बीकापुर के मुताबिक उपजिलाधिकारी आरपी मिश्र ने अलाव स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद मिली। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भी मौजूद थे। बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे स्थानों पर लकड़ी नहीं पायी गयी।
संवादसूत्र, हैदरगंज के मुताबिक क्षेत्र के कई स्थानों अभी तक अलाव नही जलाया गया। हैदरगंज, भोंपा चौराहा, गौहानी, रखौना, केलालाल खां, गौहानी, सिंहोरिया, बेरूगंज आदि प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों यही हालत है। क्षेत्र के लल्लन दुबे, महेंद्र मिश्र, विनय भारती, तैय्यब खां, अरविंद यादव, पिंटू दुबे आदि ने जिलाधिकारी से अलाव जलवाने की मांग की है।
----------------
स्कूल बंद करने की मांग
फैजाबाद : अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इंटरमीडिएट तक स्कूलों को तत्काल बंद करने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
