विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीवाली की बधाई देने रामगोपाल के घर पहुंचे सीएम अखिलेश यादव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 30 Oct 2016 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 01:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में समय निकाला और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर पर जाकर उनको दीवाली की शुभकामना दी।

News Article Hero Image

इटावा (जेएनएन)। राज्यसभा के सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव को भले ही समाजवादी पार्टी से छह वर्ष के लिए बर्खास्त कर दिया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिल में उनके लिए बड़ी जगह है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज इटावा के सैफई में अपने चाचा रामगोपाल के घर जाकर उनको दीवाली की बधाई दी। वह उनके घर पर करीब एक घंटा रुके।

लखनऊ से कल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से मैनपुरी होते हुए सैफई पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज उनके सैफई के आवास पर मिलने वालों का तांता लगा।

पढ़ें- भाजपाई बहुत होशियार, चमत्कारी और चालू : अखिलेश

इसके बीच भी उन्होंने समय निकाला और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर पर जाकर उनको दीवाली की शुभकामना दी। इस मौके पर रामगोपाल के सांसद पुत्र अक्षय यादव भी मौजूद थे।

इसी दौरान रामगोपाल ने कहा कि मुझे भरोसा है कि अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

देखें तस्वीरें : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मुख्यमंत्री अखिलेश की राइड

रामगोपाल यादव ने दावा किया कि विकास के दम पर समाजवादी पार्टी 2017 में भी प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के विकास कार्यों का किसी से कोई मुकाबला नहीं है।

पढ़ें- मुलायम पर हमलावर हुए रामगोपाल

सांसद रामगोपाल हर बार की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार मनाने सैफई पहुंचे। पहले परिवार के लोगों से मिले इसके बाद आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग चौपाल लगाई।

अखिलेश से मिलने को उमड़ी भीड़, भगदड़ में कई चोटिल

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में लोगों से भेंट कर उनको दीवाली की बधाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके मिलने को पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई है।

पढ़ें- सपा घमासानः रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय की होर्डिंग में सिर्फ अखिलेश

इसी दौरान मची भगदड़ में पत्रकारों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसको सैफई रेफर किया गया । इसके बाद वह सैफई से सीधे इटावा फ्रेंड़स कालोनी में अपने चाचा राजपाल यादव के यहां पहुंचे। उसके बाद अपने फूफा डा अजंट सिंह यादव के यहां भी मिलने जायेंगे। मुख्यमंत्री के सैफई दौरे के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।