विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीबों के लिए काम रही योगी आदित्यनाथ सरकार : शिवपाल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 08:10 AM (IST)

शिवपाल सिंह यादव ने यहां पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की जमकर तारीफ की। शिवपाल ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

गरीबों के लिए काम रही योगी आदित्यनाथ सरकार : शिवपाल
गरीबों के लिए काम रही योगी आदित्यनाथ सरकार : शिवपाल

इटावा (जेएनएन)। राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी गाइडलाइन से अलग हटकर रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान करने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम बेहद पसंद आ रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव कल अपने विधानसभा क्षेत्र इटावा के जसवंतनगर में थे। 

शिवपाल सिंह यादव ने यहां पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की जमकर तारीफ की। शिवपाल ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। वह कस्बे के विद्युत पावर हाउस परिसर में आयोजित बीपीएल बिजली कनेक्शन शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लाभार्थियों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन वितरित करने के साथ ही साथ क्षेत्रवासियों से बिजली चोरी न करने की अपील की। उन्होंने इन सभी को ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन लेकर योजना का पर्याप्त लाभ प्राप्त करने की सलाह दी। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के एक थाने में लूट की 42 वारदात में 39 दर्ज नहीं

शिवपाल ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। इसी के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की योजना शुरू की गई है। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों से क्षेत्रवासियों को शासन की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति देने को कहा। यह भी कहा कि किसी भी आदमी को अधिकारियों से परेशानी है तो उसकी शिकायत करें।

तस्वीरों में देखें-द मांक हू बिकम चीफ मिनिस्टर

अधिशासी अभियंता विद्युत कुलदीप यादव ने बताया कि जसवंतनगर, शाहजहांपुर तथा बलरई फीडरों पर कैंप में 595 बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर के भाजपा विधायक पर खनन माफिया ने चलाईं गोलियां

उनके घरों पर मीटर लगवाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस कैंप में एपीएल के 85 लोगों ने भी कनेक्शन लिए हैं और एलईडी बल्ब की भी बिक्री हुई है।