विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया ने पसारे पांव,एक दर्जन लोग पहुंचे अस्पताल

By Edited By:
Published: Fri, 21 Mar 2014 01:01 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

इटावा, जागरण संवाददाता : होली के बाद अचानक मौसम में हो रहे परिवर्तन से डायरिया के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी झलक डा. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में दिखने लगी है। दिन में गर्मी का तड़का लगने से लोग डायरिया की चपेट में आने लगे है। गुरुवार को ओपीडी में तकरीबन एक सौ से अधिक मरीज डायरिया के शिकार पाये गये। इनमें दर्जन भर मरीज भर्ती भी किए गये।

मौसम में हुए बदलाव के चलते लोग डायरिया व बुखार की चपेट में आने लगे हैं। अस्पताल के कुछ चिकित्सकों का मानना है कि होली के बाद जिन लोगों द्वारा बासा खाना खाया जा रहा है, वह लोग डायरिया की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। वही जो लोग खुले में सो रहे हैं तथा मच्छरों से बचाव नही कर रहे हैं वह वायरल बुखार का शिकार हो रहे हैं।

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस वर्ष गर्मी जनित बीमारियां जल्दी ही पैर पसारने लगी हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएस अग्निहोत्री का कहना है कि लोगों को बासी खाना से बचना चाहिए। शुद्व पानी व ताजा खाना खायें, रात को मच्छरदानी लगा कर सोएं अभी कूलर व पंखे के सामने लेटना हानिकारक साबित हो सकता है। जरा सी सावधानी से बीमारी से बचा जा सकता है।