विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उग्गरपुरा में आधा दर्जन बच्चों को चिकनपॉक्स

By Edited By:
Published: Tue, 21 Jan 2014 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2014 01:15 AM (IST)

News Article Hero Image

बकेवर, अप्र : लवेदी थानाक्षेत्र के ग्राम उग्गरपुरा में कड़ाके की ठंड के बावजूद आधा दर्जन बच्चे चिकन पॉक्स के शिकार हो गए हैं। बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमारी से पीड़ित बच्चों का उपचार शुरू कर दिया।

ग्राम उग्गरपुरा में मुलायम सिंह के 8 वर्षीय बच्चे गुनगुन कुशवाहा के शरीर में तीव्र खुजली और बुखार के साथ पूरे शरीर में दाने पड़ गये। पीड़ित बच्ची के पिता जब तक लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे दिखाकर वापस घर लौटे कि घर में 10 वर्षीय पुत्र विकल कुशवाहा व रितिक को भी इसी स्थिति में देखा और इन बच्चों को ले जाकर लखना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इनका उपचर कराया। इसके बाद इस बीमारी के फैलने का सिलसिला शुरू हो गया और प्रशांत पुत्र अनिल कुमार आदि सहित आधा दर्जन बच्चों को इस बीमारी ने जकड़ लिया।

इस बीमारी के साथ-साथ गांव में अधिकतर बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया के भी शिकार हो चुके हैं। उक्त बीमारी की सूचना मिलते ही लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. महेंद्र चंद्रा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उक्त गांव पहुंचे ओर पीड़ित बच्चों का उपचार शुरू किया।

इन बीमार बच्चों के उपचार में पैरासिटामोल सरकारी हॉस्पिटल के स्टॉक में न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और बाजार में औषधि को मंगाकर उपचार किया गया। बताते चलें कि महेवा स्थित सीएचसी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्रों पर भी यह औषधि उपलब्ध नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर