यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो युवकों की मौत, सीएमओ अनजान

बकेवर, अप्र : लखना कस्बे में बुखार से दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं मौसम में आये बदलाव के चलते सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की लाइन लगी है। इस संबंध में बताया जाता है कि कस्बे के मवेशी मुहाल निवासी जबर सिंह यादव के 26 वर्षीय पुत्र गांधी यादव को बुधवार को बुखार आया जिसे उसके परिजनों ने आनन-फानन में एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर जाकर चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी।
इसी तरह शंभूनाथ अवस्थी के 38 वर्षीय पुत्र बउआ अवस्थी की भी मौत हो गई। कालिका देवी मंदिर में मंदिर परिसर ने ही प्रसाद बिक्री करने वाले बउआ ने गुरुवार सुबह जब उसने अपनी दुकान खोलनी शुरू की कि अचानक उसे तेज बुखार आया और चक्कर खाकर वहीं गिरकर दम तोड़ दिया।
'' बकेवर क्षेत्र में बीमारी फैलने की जानकारी अभी नहीं मिली है, सूचना मिलने पर विशेष व्यवस्था की जाती है बाकी स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर अपना कार्य कर रहे है।''-डा. मंजू शर्मा, सीएमओ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
