यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित युवती की हत्या में कार्रवाई की मांग

इटावा, कार्यालय प्रतिनिधि : भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा सैफी में 30 जुलाई को एक दलित युवती की हत्या के मामले में अब तक कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। जिलाधिकारी से मुख्य आरोपी का राशन कोटा निरस्त किए जाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गयी है।
31 जुलाई को अलका कुमारी की हत्या सिर्फ इस बात कर दी गयी थी क्योंकि उसने धान की रोपाई के लिए मजदूरी करने से इंकार दिया था। इसमें रमेश यादव सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। मृतका के पिता सत्य सिंह सोमवार को बसपा नेता अजय पाल जाटव और गांव के निवासी जबर सिंह, सुंदरलाल, हाकिम सिंह, रामरतन, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, किताब सिंह आदि के साथ अधिकारियों से मिलने आए थे।उन्होंने नामजद पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि नामजद अभियुक्त आए दिन धमकी दे रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
