विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित किशोरी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

By Edited By:
Published: Fri, 02 Aug 2013 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2013 06:18 PM (IST)

News Article Hero Image

भरथना, अंप्र : मजदूरी से इन्कार करने पर दलित किशोरी की हत्या जिले में पूरी तरह ध्वस्त कानून व्यवस्था की प्रमाण पेश करती है। शासन और प्रशासन की ढिलाई से गुंडों बदमाशों व दबंगों की पौ बारह है। यह प्रतिक्रिया बूढ़ा सैफी गांव का दौरा करने के बाद माकपा के प्रतिनिधि मंडल ने व्यक्त करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य राम प्रकाश पोरवाल ने कहा कि भरथना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में दो हत्याएं हुई। जिससे जाहिर होता है कि अपराधियों को शासन व प्रशासन का संरक्षण मिला हुआ है। क्षेत्रीय कमेटी के मंत्री अनिल दीक्षित ने बताया कि ग्राम बूढ़ा में इंटर की दलित छात्रा अलका उर्फ खुशबू की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी अभी भी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने गांव में पांच सुरक्षाकर्मी तैनात करने के अलावा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल किसान नेता अपेंद्र कुमार, राजेश यादव, शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू, खेत मजदूर यूनियन नेता इतिवारी लाल व दुर्विजय सिंह शाक्य ने भी घटना की निंदा करते हुए मुख्य आरोपी के राशन कोटे को निरस्त करने की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर