विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से बालक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 05:51 PM (IST)

एटा, जैथरा: जिले में डेंगू और इससे होने वाली मौत का सिलसिला लगातार जारी है। जैथरा कस्बा म

डेंगू से बालक की मौत
डेंगू से बालक की मौत

एटा, जैथरा: जिले में डेंगू और इससे होने वाली मौत का सिलसिला लगातार जारी है। जैथरा कस्बा में डेंगू की चपेट में आए एक बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद बीमारी को लेकर कस्बे में खौफ की स्थिति है।

मैन मार्केट निवासी सुबोध कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र ऋषभ की तबियत चार-पांच दिन पहले खराब हुई थी। उसे बुखार आया था, जिसकी दवा परिजन स्थानीय निजी चिकित्सक से दिलवा रहे थे। यहां के डॉक्टरों ने न तो डेंगू की आशंका व्यक्त की और न ही टेस्ट कराया, जिसके चलते ऋषभ की स्थिति बिगड़ती गई। शनिवार को हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे अलीगंज के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। बालक में डेंगू के लक्षण देख उसका टेस्ट कराया तो रोग की पुष्टि हो गई। डेंगू के साथ ही ऋषभ की प्लेटलेट्स भी महज 36 हजार पाई गईं। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे आगरा लेकर आ रहे थे। वे टूंडला के पास ही पहुंचे थे कि ऋषभ की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसका शरीर ऐंठने लगा। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।