यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बालिका की मौत
जागरण संवाददाता, मारहरा: क्षेत्र में बुखार का तांडव बना हुआ है, जिससे लोगों में भय की स्थि

जागरण संवाददाता, मारहरा: क्षेत्र में बुखार का तांडव बना हुआ है, जिससे लोगों में भय की स्थिति है। बुखार से पीड़ित 10 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव मोहनसती निवासी राजवीर ¨सह ने बताया कि उनकी पुत्री संजना को दो सप्ताह पूर्व बुखार आया था। जिस पर उन्होंने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। कई दिनों बाद भी हालत में सुधार न आता देख इलाज के लिए उसे हाथरस ले गए। वहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था लेकिन संजना की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे कहीं और ले जाते, वहीं उसकी सांसें थम गईं। बालिका की मौत के बाद मोहनसती गांव के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य गांवों में भी बुखार को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
