यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से अब तक चार मौतें सरकारी आंकड़े उड़ा रहे मखौल
जागरण संवाददाता, एटा: डेंगू के प्रकोप से इन दिनों पूरा जिला ही कांप उठा है। इससे अब तक

जागरण संवाददाता, एटा: डेंगू के प्रकोप से इन दिनों पूरा जिला ही कांप उठा है। इससे अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू को लेकर आमजन इस समय सहमा हुआ है। लोग मच्छरों से भयभीत हो उठे हैं।
दीपावली के बाद से डेंगू के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है। निजी पैथोलॉजी पर हर दिन दर्जनों जांचों में डेंगू की पुष्टि की जा रही है। प्राइवेट डॉक्टरों के यहां तमाम मरीज भर्ती हैं। यही नहीं, कई रोगियों की गंभीर स्थिति के चलते उन्हें अन्य जिलों के लिए भी रेफर किया गया है। किसी भी तरह के बुखार की स्थिति में उनके माथे पर ¨चता की लकीरें उठ आती हैं। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस सबके बावजूद स्वास्थ्य विभाग स्थिति को सामान्य ही मान रहा है। उसके आंकड़ों में डेंगू के 15 केस दर्ज हैं, जिनमें 10 जिला अस्पताल और 5 निजी चिकित्सकों के हैं।
टे¨स्टग को लेकर भी संदेह
------------
जिले में डेंगू की टे¨स्टग की सुविधा कहीं नहीं है। रैपिड टेस्ट किट के जरिए इसकी महज स्क्री¨नग होती है। जिसके सटीक होने की पूरी संभावना नहीं होती। लेकिन डेंगू की खतरनाक स्थिति के मद्देनजर स्क्रीनिंग में संभावना मिलते ही उसे डेंगू का केस मानकर उपचार शुरू कर दिया जाता है। निजी चिकित्सकों के अनुसार इस टेस्ट में कुछ गुंजाइश रहती है, लेकिन डेंगू को लेकर इलाज में कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है।
हरकत में आए जिम्मेदार, फॉ¨गग शुरू
------------
बीमारी फैलने के बावजूद अकर्मण्यता बरतने की आलोचना के बाद अब जिम्मेदार हरकत में आए हैं। शहर में फॉ¨गग शुरू करा दी गई है। न सिर्फ नगर पालिका, बल्कि स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी मशीनें और कर्मचारियों को इस काम पर जुटा दिया है। नगर पालिका ने 25 नवंबर तक प्रतिदिन एक वार्ड में फॉ¨गग कराने का लक्ष्य तय किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी शहर में चार मशीनें लगाकर फॉ¨गग कार्य शुरू करा दिया है। प्रतिदिन दो-तीन मुहल्ले संतृप्त करते हुए 30 नवंबर तक कार्य किया जाएगा। दोनों विभाग हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में फॉ¨गग कराएंगे।
अधिकारी की बात
-------------
डेंगू के कुछ मामले संज्ञान में आए हैं, जिनको गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में टीम भेजकर जांच कराई गई है। साथ ही मच्छरों की रोकथाम और बीमारियों के नियंत्रण के ²ष्टिगत शहर में फॉ¨गग शुरू करा दी गई है।
- डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
