विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जलेसर में दलित किशोरी की अस्मत लूटी

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 05:56 PM (IST)

News Article Hero Image

निज प्रतिनिधि, एटा: जलेसर क्षेत्र में एक दलित किशोरी की अस्मत लूट ली। ग्राम अकबरपुर हवेली निवासी वीना ने कहा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कमलेश (दोनों नाम काल्पनिक) 30 सितंबर को प्रात: जलेसर कस्बा गई हुई थी। तभी मुहल्ला भैरों की बगीची निवासी प्रह्लाद कुमार उसे अपनी मिठाई की दुकान में ले गया और उसके साथ बुरा काम किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को वीना अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने वीना की तहरीर पर प्रहलाद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे जलेसर के पुलिस उपाधीक्षक डीएस गब्र्याल ने बताया कि पुलिस की टीम दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर