विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिकनपॉक्स ने फैलाए पैर, दर्जनों बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 02 May 2013 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2013 11:35 PM (IST)

News Article Hero Image

निज प्रतिनिधि, कासगंज: नगर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चिकनपॉक्स ने अपने पैर पसार रखे हैं। मौसमी बीमारियों के साथ-साथ चिकनपॉक्स का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। नगर के मुहल्ला नबाब में लगभग दर्जन भर बड़े व बच्चे चिकन पॉक्स से ग्रसित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन रोगियों की सुध नहीं ली है। गुरुवार को चिकनपॉक्स के तमाम रोगी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये गये हैं।

इन दिनों डायरिया, अपच, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ रखा है। इन बीमारियों के साथ-साथ ग्रामीण, कस्बाई व शहरी इलाकों में चिकनपॉक्स भी पैर पसारे हुए है। एक नहीं दर्जनों रोगी चिकन रोग से पीड़ित है। ग्रामीण क्षेत्र में तो दूर नगर में स्वास्थ्य विभाग इन रोगियों को लेकर चितिंत नहीं है। कासगंज के मुहल्ला हुलका निवासी 17 वर्षीया रंजना पुत्री रामवीर, 8 वर्षीय काजल पुत्री राकेश, 6 वर्षीय राजा, 12 वर्षीय पंकज पुत्रगण राकेश, 13 वर्षीय फरीन पुत्री चमन, 10 वर्षीय फरदीन पुत्र चमन एवं आठ वर्षीय अरीना पुत्री शमीम चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं। सभी पीड़ित गुरुवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे।

रोगी काजल, फरीन के साथ मौजूद तीमारदार परिजनों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उनके बच्चे चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोई सुध नहीं ली तो वे रोगियों को लेकर जिला चिकित्सालय आए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर