विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से चल बसी 125 साल की वृद्धा

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 08:07 PM (IST)

News Article Hero Image

जैथरा: लगभग सवा सौ बसंत और इतने ही सर्दियों के मौसम से गुजर कर एक वृद्धा शुक्रवार को जीवन की जंग हार गई। वृद्धा की उम्र 125 वर्ष बताई गई है।

जैथरा क्षेत्र के गांव धरौली निवासी हफीजन शाम के वक्त ठंड लगने से बेहोश हो गई और फिर दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रामप्यारी के प्रतिनिधि बबलू ने बताया, हफीजन के पुत्रों की वृद्धावस्था के चलते पहले ही मौत हो चुकी थी। हफीजन अपने नाती शहनाज के साथ गांव में रहती थी। मौत से पहले वह बीमार नहीं थी, अचानक ही दम तोड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर