विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अटलांटा की टीम ने जाना जेई पीड़ित बच्चों का हाल

By Edited By:
Published: Thu, 26 May 2016 10:56 PM (IST)

जागरण संवाददाता, देवरिया : अमेरिका के अटलांटा की स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देवरिया : अमेरिका के अटलांटा की स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। टीम ने वार्डों में भर्ती जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चों का हाल जाना। टीम ने वार्डों में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य का बारीकी से परीक्षण किया। टीम ने यहां की व्यवस्था की सराहना की।

सीडीसी अटलांटा के न्यूरोलाजी के विशेषज्ञ डा. टाम जेम्स स्लीवर्स निम हैंस बैंगलोर के न्यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. रवि यादव, डा. सफीक, डा. सुशील के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। टीम सबसे पहले जापानी मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित बच्चों के वार्ड में गई, जहां एक-एक बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरके श्रीवास्तव ने टीम को बताया कि अब तक 51 मरीज भर्ती हुए, जिसमें एक मरीज की मौत हो गई। शेष 6 मरीजों को गोरखपुर रेफर किया गया। टीम ने जिला चिकित्सालय के डाक्टरों से और जानकारियां प्राप्त की। टीम के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पी कन्नौजिया, लैब कोआर्डिनेटर प्रेमांजलि, नरेंद्र, डा. रामसकल, डा. रंजीत, डा. अखिलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।