यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से मौत
जागरण संवाददाता,देवरिया : तहसील क्षेत्र के चनुकी गांव निवासी रसोइया के पति की तेज बुखार से बुधवार को

जागरण संवाददाता,देवरिया : तहसील क्षेत्र के चनुकी गांव निवासी रसोइया के पति की तेज बुखार से बुधवार को मौत हो गई। गोरखपुर से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उधर एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।
गुलाब प्रजापति पुत्र जद्दू प्रजापति को एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। उसका इलाज देवरिया सदर अस्पताल में हुआ। उसके बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर भेज दिया। वहां भी आराम न मिलने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई भेजा। वहां जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी राजकुमारी देवी प्राथमिक विद्यालय चनुकी में रसोइया है। उसे 10 माह से मानदेय नही मिला है। उसके चार बच्चे विकास 16, प्रियंका 14, प्रीति 12, विशाल 10 है। ग्रामीणो का कहना है कि कुछ दिन पूर्व वह मुंबई से कमाकर लौटा है, उसे वहीं से बुखार आ रहा था। गांव में दहशत का माहौल है।
