विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दबंगों ने उजाड़ी दलित की झोपड़ी

By Edited By:
Published: Sun, 30 Mar 2014 12:21 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा में आधा दर्जन लोगों ने पट्टे की भूमि पर स्थित गांव के ही एक दलित विधवा की रिहायशी झोपड़ी उजाड़ दी।

बता दे कि विधवा विमलावती देवी पत्‍‌नी स्व. रुद्रप्रसाद कोतत्कालीन ग्राम प्रधान रामलखन ने पट्टा निर्गत किया था, जिस पर वह झोपड़ी डाल कर गुजर-बसर करती थी। शुक्रवार को गांव के कुछ दबंगों ने उसकी झोपड़ी को उजाड़ कर फेंक दिया और अपना निर्माण कराने की योजना तक बना डाली। इस मामले में पीड़िता ने एसडीएम सदर से गुहार लगाई। एसडीएम ने थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना को मौके पर जांच कर शांति व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया, लेकिन बात नहीं बनी और दबंग अपने मिशन में कामयाब हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना रामअशीष यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। भूमि पर कोई भी नया निर्माण न करने का निर्देश दिया गया है।