यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित एक्ट में चार नामजद

देवरिया:
थाना क्षेत्र के ग्राम सुबिखर में चार दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दलित एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के राधेश्याम गोंड पुत्र शिवबचन गोंड का टिनशेड आपसी विवाद में कुछ लोगों ने तोड़ दिया और रोकने पर पिटाई कर दी थी। घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया गया था। इस मामले में राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने नीरज तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत एसओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
