विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

By Edited By:
Published: Sun, 09 Feb 2014 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2014 10:40 PM (IST)

News Article Hero Image

देवरिया : सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तेरह वर्षीया दलित बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बकरी चराने गई बालिका सरसो के खेत में अचेत मिली। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जाता है, जबकि उसके पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

गांव निवासी बालिका कक्षा सात की छात्रा है। रविवार को उसकी मां सलेमपुर बाजार सामान खरीदने गई थी। बालिका बकरी चराने समीप के गड्ढे की तरफ गई। शाम को जब वह घर नहीं लौटी, तो उसका भाई तलाश में निकला। सरसो की खेत में पहुंचते ही वह ठिठका। उसकी बहन के कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे और वह अचेत थी। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण पहुंच और बालिका को सलेमपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। चिकित्सक ने सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। कोतवाल वीबी सिंह, एसआइ एसडी भारती, अनिल कुमार सिंह, सुभाष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मनोज कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत कोतवाल वीबी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बालिका को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर